Share This Article रायपुर / 27 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / फिल्ममेकर इम्तियाज अली और प्रीति अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है। इस निजी समारोह की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं। ‘सिर्फ हम और हमारे अपने’इदा ने समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “Painting the town”। वहीं कार्यक्रम के आधिकारिक फोटोग्राफर्स ने इसे “Just US and OURS” बताते हुए कहा कि यह शाम इदा और कृष के बेहद करीबी परिवार और दोस्तों के बीच सादगी और खूबसूरती से भरी रही। करीबी दोस्तों ने की शिरकतइंटिमेट सगाई समारोह में इदा की करीबी दोस्त आलिया कश्यप और खुशी कपूर समेत अन्य खास मेहमान शामिल हुए।आलिया ने भी तस्वीरें शेयर कर इदा और कृष को बधाई दी। इम्तियाज अली ने मांगा आशीर्वाद इम्तियाज अली ने समारोह की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “Seeking your blessings, the newly engaged Krish and Idaa.” तस्वीरों में इदा पेस्टल पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि कृष अग्रवाल ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी। Share This Article Post navigation जेलर 2 में विद्या बालन की धमाकेदार एंट्री, फर्स्ट लुक में स्वैग देख लोगों को याद आईं डर्टी पिक्चर की रेशमा द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट बॉक्स ऑफिस: ओपनिंग डे पर छाई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म, बनी चौथी बड़ी ओपनर