India Post GDS Recruitment 2026: Direct recruitment for over 25,000 posts in the Department of Posts...! GDS notification released.India Post GDS Recruitment 2026
Share This Article

रायपुर, 27 अगस्त 2026/ India Post GDS Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत 25,000 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और डाक सेवक समेत विभिन्न पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

31 अगस्त से शुरू होगा OTR

भर्ती के लिए उम्मीदवारों का वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) 31 अगस्त से शुरू होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • OTR शुरू: 31 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 2 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 21 सितंबर 2026

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

25 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका

GDS भर्ती देशभर के उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है, जो डाक विभाग में नौकरी करना चाहते हैं। बड़ी संख्या में पद होने के कारण उम्मीदवारों के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का अच्छा मौका हो सकता है।

हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में पदों की संख्या, राज्यवार रिक्तियां, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।


Share This Article