Share This Article रायपुर, 18 नवम्बर 2026 / ETrendingIndia / राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (RGNAU), फुरसतगंज, अमेठी (उत्तर प्रदेश) ने शिक्षण और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 32 नियमित पदों के साथ प्रोफेशनल ट्रेनी और डिजाइनर-सह-कंटेंट डेवलपर के 11 संविदात्मक पद भरे जाएंगे। नियमित पदों पर 32 रिक्तियां प्रोफेसर: 04 पद एसोसिएट प्रोफेसर: 16 पद असिस्टेंट प्रोफेसर: 12 पद इन पदों पर आरक्षित श्रेणियों के लिए भी रिक्तियां निर्धारित हैं। सभी पद बैकलॉग रिक्तियों के अंतर्गत हैं। आवेदन की अंतिम तिथि: 22 दिसंबर 2026। आवेदन लिंक: https:/rgnaurec.samarth.edu.in/ संविदात्मक पदों पर भी अवसर विश्वविद्यालय में निम्नलिखित पदों पर भर्ती होगी: प्रोफेशनल ट्रेनी (प्रबंधन): 08 पद प्रोफेशनल ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल/सिविल इंजीनियरिंग): 01 पद प्रोफेशनल ट्रेनी (फार्मेसी): 01 पद इन पदों के लिए समेकित पारिश्रमिक 20,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। आवेदन की अंतिम तिथि 06 दिसंबर 2026 है। डिजाइनर-सह-कंटेंट डेवलपर का पद इस पद के लिए एक रिक्ति है। चयनित अभ्यर्थी को अनुभव के आधार पर 50,000 से 60,000 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 06 दिसंबर 2026 है। यहां देखें विस्तृत विज्ञापन पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन देखें। वेबसाइट: https://www.rgnau.ac.in/en/careers.html Share This Article Post navigation श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 45 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित डाक विभाग में स्टाफ कार चालक के 24 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक आवेदन का मौका