एशिया कप 2025
एशिया कप 2025
Share This Article

रायपुर 15 सितंबर 2025 / ETrendingIndia / Indian women’s hockey team won silver medal in Asia Cup / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला एशिया कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है, जहां उन्होंने रजत पदक हासिल किया और देश का गौरव बढ़ाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि
“हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उन्हें बहुत बधाई। उनका मजबूत संकल्प और टीम भावना अद्भुत है। आने वाले समय के लिए उन्हें शुभकामनाएं।“

फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना चीन की महिला हॉकी टीम के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में चीन ने भारत को 4-1 से हराते हुए खिताब पर कब्जा किया। भारत ने इस मैच में शुरुआत तो शानदार तरीके से की, लेकिन बाद में चीन पूरी तरह से हावी नजर आई। इस जीत के साथ चीन ने हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी कर लिया।