Indonesia Earthquake: 6.7 magnitude earthquake in Indonesia...! People fled their homes in panic... hospitals were also evacuated.
Indonesia Earthquake
Share This Article

डेस्क, 17 जून 2026/ Indonesia Earthquake: 6.7 magnitude earthquake in Indonesia…! People fled their homes in panic… hospitals were also evacuated.

Indonesia Earthquake : इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में मंगलवार को आए 6.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। भूकंप का सबसे ज्यादा असर मध्य सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालू और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला, जहां लोग डर के मारे घरों, दफ्तरों और इमारतों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए।

आफ्टरशॉक्स से बढ़ी चिंता

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई अस्पतालों से मरीजों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा। वहीं कई इमारतों में दरारें आने, छतों के क्षतिग्रस्त होने और मलबा गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। पालू वही शहर है जिसने वर्ष 2018 में विनाशकारी भूकंप और सुनामी का दर्द झेला था।

ऐसे में नए झटके ने लोगों की पुरानी भयावह यादों को फिर ताजा कर दिया। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए, जिनमें सबसे बड़ा झटका 5.2 तीव्रता का दर्ज किया गया।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र पालू से लगभग 43 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

हालांकि इंडोनेशिया की मौसम एवं भूभौतिकीय एजेंसी (BMKG) ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है, फिर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी नुकसान और प्रभावित लोगों का आकलन कर रही है, जबकि राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय कर दिया गया है।