Share This Article खेल रिपोर्टर, 03 मई 2026/ A Shower of Riches for ‘Baby Boss’ Vaibhav Suryavanshi After IPL 2026…! Brand Value Doubles… Now Charging Crores for a Single Advertisement. IPL 2026 में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले 15 साल के ‘बेबी बॉस’ वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ क्रिकेट मैदान ही नहीं, बल्कि विज्ञापन की दुनिया में भी छा गए हैं। लंबे-लंबे छक्कों और निडर बल्लेबाजी से करोड़ों दिल जीतने वाले इस युवा स्टार की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। आईपीएल खत्म होते ही बड़ी-बड़ी कंपनियां वैभव के साथ डील करने के लिए लाइन में लग गई हैं और अब यह युवा क्रिकेटर एक विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपये चार्ज कर रहा है। मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात करने वाला यह खिलाड़ी अब कमाई के मामले में भी बड़े-बड़े सितारों को टक्कर देता नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, IPL 2026 खत्म होते ही वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। अब बड़ी-बड़ी कंपनियां उनसे एंडोर्समेंट डील कर रही हैं। सबसे खास बात यह है कि वैभव ने अपनी विज्ञापन फीस दोगुनी कर दी है। अब एक विज्ञापन के लिए ले रहे 2 करोड़ तक! बताया जा रहा है कि IPL शुरू होने से पहले वैभव एक विज्ञापन के लिए करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। लेकिन अब उनकी फीस बढ़कर डेढ़ से 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। Complan और Red Bull जैसी बड़ी कंपनियां पहले से उनके साथ जुड़ी हुई हैं। परिवार संभाल रहा एंडोर्समेंट का काम रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी की एंडोर्समेंट डील उनके माता-पिता संभाल रहे हैं। वहीं Rajasthan Royals भी इस प्रक्रिया में उनकी मदद कर रही है। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में उनकी ब्रांड वैल्यू और तेजी से बढ़ सकती है। Share This Article Post navigation विनेश फोगाट को राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए अयोग्य करार देने पर : दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को लगाई फटकार Indian Cricket : 776 रन…237 स्ट्राइक रेट…! IPL 2026 के सुपरस्टार वैभव को लेकर सचिन का बड़ा बयान…अगरकर भी रह गए सुनते