रायपुर, 04 जुलाई 2026/ IPS Transfers 2026: 9 IPS officers transferred in Madhya Pradesh…! Priyanka Shukla appointed SP of Shajapur… Order issued late at night.
IPS Transfer 2026 : मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार कई जिलों और जोनों में नई नियुक्तियां की गई हैं।
इस फेरबदल में प्रियंका शुक्ला को शाजापुर का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है, जबकि संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का नया SP नियुक्त किया गया है। सरकार ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। माना जा रहा है कि यह बदलाव पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा प्रशासनिक दृष्टि से मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
