Share This Article रायपुर, 02 सितंबर / ETrendingIndia / ईरान ने अमेरिका पर दक्षिणी सिरिक काउंटी में एक शादी समारोह वाले घर पर बमबारी करने का आरोप लगाया है, जिसमें एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हुई है। ईरानी रेड क्रिसेंट ने कहा कि अमेरिकी मिसाइल हमले के छर्रे कुहेस्ताक शहर में एक आवासीय घर पर उस समय गिरे, जब शादी समारोह चल रहा था। हमले में कम से कम 63 लोगों के घायल होने की खबर है। ईरान ने इसे ‘क्रूर’ हमला बताकर पलटवार किया है। ईरानी सरकार ने हमले के बाद का वीडियो साझा किया है, जिसमें शादी समारोह स्थल पर मलबा और लोगों की चीखें सुनाई दे रही है।होर्मुज जलडमरूमध्य के किनारे स्थित सिरिक काउंटी के गवर्नर रजा शाहिदियान ने बताया कि घटना में 63 लोग घायल हुए हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। सूत्रों ने सिरिक के अलावा होर्मुज के आसपास और पूर्व में कई शहरों के साथ-साथ दक्षिणी करमान प्रांत के हवाई अड्डे पर विस्फोटों की सूचना दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी हमले पर ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा, प्यारे ईरान और प्रतिरोध मोर्चे के पास अमेरिकी दुश्मन के लिए अविस्मरणीय सबक हैं। आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि वाशिंगटन को नए हमलों पर पछतावा होगा और कड़ी सजा मिलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि इस क्रूरता को अत्याचारों की श्रृंखला से अलग नहीं कर सकते, जिसमें मीनाब के स्कूल में 150 और लामर्ड खेल हॉल में 21 लोग मारे गए थे। ईरान ने अमेरिकी हमले के बाद बुधवार तड़के बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए।ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स आईआरजीसी ने कहा कि जॉर्डन में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स बेस कैंप टिटिन को तीव्र बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया। जॉर्डन ने 10 मिसाइल रोकने की बात कही है। कुवैत में भी मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें आईं। बहरीन में सुबह हवाई हमलों के लिए चेतावनी सायरन बजते हुए सुने गए हैं। Share This Article Post navigation नेपाल बाढ़: अब तक 1,127 मौतें, 4,800 लापता; भारत ने फिर भेजी मदद इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में तुर्की ध्वज वाले 2 वाणिज्यिक जहाजों की टक्कर, 10 लापता