Israel's big decision after America
Israel's big decision after America
Share This Article

रायपुर ,15 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Israel’s big decision after America: End all relations with several UN agencies / इजरायल संयुक्त राष्ट्र संबंध , अमेरिका द्वारा कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हटने के फैसले के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब इजरायल ने भी इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से तुरंत सभी संबंध तोडऩे का ऐलान किया है।

यह फैसला इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने लिया है। उन्होंने इन संगठनों पर लगातार पक्षपात, राजनीतिकरण और इजरायल- विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। इजरायल के इस कदम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है।

बार-बार इजरायल के खिलाफ पूर्वाग्रह का आरोप

इस फैसले की घोषणा इजरायल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए की। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के हालिया फैसले के बाद संबंधित संगठनों की समीक्षा की गई और अपने अनुभवों के आधार पर यह कदम उठाया गया।

विदेश मंत्री गिदोन सार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित एजेंसियों के साथ तुरंत सभी संपर्क समाप्त करें। इसके साथ ही अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग की भी समीक्षा की जाएगी। जरूरत पडऩे पर संबंधित सरकारी मंत्रालयों से परामर्श लिया जाएगा।

इजरायल का कहना है कि इन संगठनों ने बार-बार उसके खिलाफ पूर्वाग्रही रवैया अपनाया, जिससे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचा है। अमेरिका के फैसले में शामिल संगठनों की सूची के आधार पर इजरायल पहले ही चार संयुक्त राष्ट्र निकायों से नाता तोड़ चुका है।

जिन एजेंसियों से तोड़े गए संबंध इनमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि का कार्यालय भी शामिल है, जो सशस्त्र संघर्ष में बच्चों के अधिकारों पर काम करता है।इजरायल का आरोप है कि इस कार्यालय ने वर्ष 2024 में इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) को ब्लैकलिस्ट किया था।

दूसरी एजेंसी यूएन विमेन है, जो महिलाओं की समानता और सशक्तिकरण के लिए कार्य करती है। इजरायल का कहना है कि इस संगठन ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायली महिलाओं के साथ हुई यौन हिंसा की घटनाओं को नजरअंदाज किया। इजरायल के अनुसार, यह चुप्पी उसके लिए बेहद पीड़ादायक रही।

तीसरी एजेंसी संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) है, जिस पर इजरायल ने दर्जनों इजरायल- विरोधी रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया है। इजरायल पहले से ही इस संगठन से दूरी बनाए हुए था और अब औपचारिक रूप से संबंध समाप्त कर दिए गए हैं।

आगे और फैसलों के संकेत

विदेश मंत्री सार ने स्पष्ट किया है कि अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग की भी गहन समीक्षा की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इजरायल का कहना है कि जो संगठन निष्पक्षता का दावा करते हुए पक्षपात करते हैं, उनके साथ सहयोग जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। यह कदम वैश्विक राजनीति में इजरायल की स्वतंत्र नीति और राष्ट्रीय हितों की रक्षा पर जोर देने के तौर पर देखा जा रहा है, जो अमेरिका के हालिया फैसलों से प्रेरित माना जा रहा है।