Indian Space Research Organisation
Indian Space Research Organisation
Share This Article

रायपुर 7 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Indian Space Research Organisation (ISRO) Recruitment for 42 Various Posts, Last Date 14 November / इसरो भर्ती 2025 , श्रीहरिकोटा स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC – SHAR) ने कई पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार (25–31 अक्टूबर 2025) के अंक में प्रकाशित हुआ है। इच्छुक उम्मीदवार 14 नवम्बर 2025 (शाम 5 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसरो भर्ती 2025 , इस भर्ती अभियान के तहत वैज्ञानिक/अभियंता, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, लाइब्रेरी असिस्टेंट, नर्स, फायरमैन, कुक, ड्राइवर, और ड्राफ्ट्समैन सहित कुल 42 प्रकार के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन ISRO की आधिकारिक वेबसाइट www.shar.gov.in या apps.shar.gov.in पर किए जा सकते हैं।