satellite CMS-03
satellite CMS-03
Share This Article

रायपुर, 03 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / India’s heaviest communication satellite CMS-03 successfully launched, will strengthen Navy’s communication and surveillance capabilities /संचार उपग्रह CMS-03 प्रक्षेपण , भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत के अब तक के सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 (जीसैट-7आर) का सफल प्रक्षेपण किया। यह उपग्रह भारतीय नौसेना की संचार और समुद्री निगरानी क्षमता को और अधिक मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने भी इसरो और भारतीय नौसेना को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

भारत के शक्तिशाली एलवीएम3-एम5 रॉकेट ने सीएमएस-03 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

लगभग 4,400 किलोग्राम वजनी यह स्वदेशी उपग्रह हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय नौसेना को सुरक्षित और निर्बाध संचार सुविधा प्रदान करेगा। इसके उन्नत ट्रांसपोंडर आवाज, डेटा और वीडियो संचार को मजबूत बनाएंगे।

इस प्रक्षेपण के साथ भारत ने न केवल अपनी अंतरिक्ष तकनीक में एक और बड़ी छलांग लगाई है, बल्कि समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक संचार के क्षेत्र में भी अपनी शक्ति को नया आयाम दिया है।