ISROISRO
Share This Article

रायपुर, 23 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के समानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर ‘SD’ के पदों पर भर्ती के लिए पीएचडी धारकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह भर्ती सातवें वेतन आयोग के लेवल-11 के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

पीएचडी धारकों के लिए बड़ा अवसर

एचएसएफसी ने संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित पूर्व-आवश्यक योग्यता रखने वाले पात्र पीएचडी धारकों से आवेदन मांगे हैं।

ISRO Live Register पोर्टल पर पंजीकरण या अपना पुराना पंजीकरण अपडेट कर सकते हैं।

कहां करें आवेदन?

अभ्यर्थी ISRO की वेबसाइट https://isro.gov.in के ‘Careers’ सेक्शन या Live Register पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन HSFC की वेबसाइट www.hsfc.gov.in पर उपलब्ध है।


Share This Article