Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez
Share This Article

रायपुर,12 मई 2026/ ETrendingIndia / Jacqueline Fernandez withdraws from becoming a government witness, takes decision after ED objections / जैकलीन सरकारी गवाह , जैकलीन फर्नांडिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अपील की थी। इस बावत उन्होंने दिल्ली की एक अदालत में एक अर्जी भी दायर की। हालांकि अब अभिनेत्री अपनी इस मांग से पीछे हट गई हैं और उन्होंने अपनी अर्जी को वापस ले लिया है।

यह कदम उन्होंने तब उठाया, जब 11 मई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी अर्जी पर अदालत में आपत्ति जताई।

रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन ने ठग से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अपनी अर्जी वापस ले ली है। 12 अप्रैल को सुनवाई के बाद, अभिनेत्री के वकील ने पुष्टि की कि उन्होंने जज प्रशांत शर्मा के सामने दायर की अर्जी को वापस ले लिया है।

इससे पहले, अभिनेत्री के सरकारी गवाह बनने की इच्छा पर अदालत ने उन्हें स्पष्ट किया था कि इसके लिए उन्हें ईडी को एक औपचारिक अनुरोध भेजना होगा।

उधर ईडी ने जैकलीन की अर्जी का विरोध करते हुए उन्हें ठगी मामले में बराबर का भागीदार बताया।

उन्होंने अदालत में तर्क दिया कि अभिनेत्री आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानते हुए भी लगातार उसके संपर्क में बनी रहीं। वह मनी लॉन्ड्रिंग योजना में सक्रिय भागीदार थीं।

उनका पीडि़त होने का दावा रिकॉर्ड में मौजूद सबूतों के विपरीत था। श्वष्ठ ने अदालत से कहा था कि जैकलीन को सरकारी गवाह बनाना न्याय का उल्लंघन होगा।