Share This Article रायपुर, 02 अक्टूबर 2026।Jal Sanrakshan : सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की ग्राम पंचायत तराईगांव में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तराईगांव जलाशय और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जलाशय और नदी घाट में चलाया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत तराईगांव जलाशय एवं नदी घाट की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही आसपास के जल स्रोतों की स्वच्छता पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्रामीण पेयजल स्रोतों की जांच भी की गई और स्वच्छ एवं सुरक्षित जल स्रोतों के महत्व की जानकारी दी गई। जल जन चौपाल में संरक्षण का संदेश जल जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि जल संरक्षण केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, पानी के विवेकपूर्ण उपयोग और प्राकृतिक एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम जल सुरक्षा संवाद से दी गई जानकारी ग्राम जल सुरक्षा संवाद के दौरान पेयजल स्रोतों की नियमित देखरेख और जल गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीणों से जल स्रोतों के आसपास कचरा और गंदगी नहीं फैलाने तथा पानी के अनावश्यक अपव्यय को रोकने की अपील की गई। जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने पर जोर कार्यक्रम के दौरान जलाशय और आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन में जनभागीदारी की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने लिया सामूहिक संकल्प कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने जल का अपव्यय रोकने, जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने और जल संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता के साथ जल संरक्षण के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। Share This Article Post navigation Illegal Mining : अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत-पत्थर से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त