Jammu and Kashmir's
Jammu and Kashmir's
Share This Article

रायपुर, 20 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Cloudbursts in Jammu and Kashmir’s Poonch and Kishtwar… 11 dead, 250 vehicles washed away” जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में रातभर हुई बारिश ने बाढ़ जैसे हालात कर दिए हैं। यहां कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान सुरनकोट में हुआ है, जहां एक ही परिवार के 8 सदस्यों समेत 9 लोगों की जान चली गई है। 2 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया है। हवेली में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई लापता हैं।
पुंछ में एक घर गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है।

राजौरी में भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुंछ के हवेली इलाके में खराब मौसम के कारण सात घर क्षतिग्रस्त हो गए।

राजौरी में भी भारी बारिश के बाद धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भरने से 200 से 250 वाहन बह गए हैं।

पिछले 24 घंटे में रियासी में सबसे ज्यादा 106 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके बाद राजौरी (103 मिलीमीटर), उधमपुर (101.6 मिलीमीटर), कटरा (85 मिलीमीटर), पुंछ (77 मिलीमीटर) और बटोटे (57.5 मिलीमीटर) का स्थान रहा।

राजौरी की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, मैं हालात पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। मैं स्थानीय विधायकों के संपर्क में हूं। प्रशासन की पहली प्राथमिकता कीमती जानें बचाना है।