Share This Article

रायपुर 5 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Recruitment on deputation basis to 58 posts of Executive Officer for Census-2027 / जनगणना 2027 भर्ती , भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महापंजीयक (रजिस्ट्रार जनरल), नई दिल्ली ने जनगणना-2027 के कार्यों के लिए कार्यकारी अधिकारी (जनगणना) के 58 पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह नियुक्ति अस्थायी रूप से की जाएगी और कार्यकाल 31 मार्च 2030 तक रहेगा। चयनित अधिकारियों की तैनाती रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय, नई दिल्ली मुख्यालय तथा उसके अधीनस्थ कार्यालयों में की जाएगी।

इन पदों का वेतनमान लेवल-11 निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन में कार्यरत अधिकारी पात्र होंगे। अभ्यर्थी के पास संबंधित विभाग में नियमित सेवा का अनुभव होना चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री तथा प्रशासन, सर्वेक्षण, डाटा संकलन, विश्लेषण या जनगणना कार्यों का अनुभव वांछनीय है।

आवेदन पत्र रोजगार समाचार में प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के भीतर भेजना होगा। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 28 फरवरी- 6 मार्च 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.पात्रता, शर्तें और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://www.censusindia.gov.in पर उपलब्ध है।