APEDA
APEDA
Share This Article

रायपुर, 07 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “APEDA facilitated the commercial export of Amrapali mangoes from Jharkhand to Dubai वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने 3 जुलाई 2026 को झारखंड के आकांक्षी जिले गुमला और आकांक्षी प्रखंड देवघर से 2 मीट्रिक टन आम्रपाली आमों के दुबई के लिए वाणिज्यिक निर्यात को सुगम बनाया।

इस खेप का निर्यात मेसर्स फेयर एक्सपोर्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दुबई स्थित लुलु स्टोर्स में खुदरा बिक्री के लिए किया गया। यह जनजातीय तथा महिला- नेतृत्व वाले किसान समूहों से निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

निर्यात की इस खेप में उच्‍च गुणवत्ता वाले आम्रपाली आम शामिल थे, जिन्‍हें पलाश- तीन महिला-नेतृत्व वाली किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीसी) से प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाले अमरापली आम शामिल थे, जिन्हें पलाश – झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा प्रोत्‍साहित तीन महिला- नेतृत्व वाली किसान उत्‍पादक कम्‍पनियों से प्राप्‍त किया गया।

एक मीट्रिक टन आम गुमला जिले की एपीईडीए-पंजीकृत एमवीएम बाघिमा पलकोट उत्पादक कंपनी लिमिटेड और रायडीह कृषि उत्पादक कंपनी लिमिटेड से मंगाए गए थे, जबकि शेष एक मीट्रिक टन देवघर जिले की मोहनपुर आजीविका महिला किसान उत्पादक सोसाइटी से लिए गए थे।

इन बागों को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत जनजातीय महिला किसानों द्वारा विकसित किया गया है, जिसे एमजीएनआरईजीए के साथ समन्वित रूप से कार्यान्वित किया गया है और जो झारखंड सरकार द्वारा समर्थित है।

इस निर्यात से भाग लेने वाले किसान को महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ हुआ है, जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले एफपीसी के सदस्यों को मौजूदा स्थानीय बाजार कीमतों की तुलना में लगभग 180 प्रतिशत अधिक लाभ प्राप्त हुआ है।

मई 2026 में एपीईडीए ने गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में आठ किसान उत्पादक कंपनियों के सदस्यों और निदेशक मंडल को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, फसल कटाई के बाद के प्रबंधन तौर-तरीकों और निर्याण प्रक्रियाओं के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए एक समर्पित क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया था, जिससे वे प्रीमियम विदेशी बाजारों की आवश्‍यकताओं को पूरा करने में सक्ष्‍मा हो सकें।

महिला उद्यमियों के बीच अपनी पहुंच को और मजबूत करते हुए एपीईडीए के क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता ने 19 सितंबर, 2025 को देवघर जिले के देवपुर ब्लॉक के बसवरिया गांव में महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए एक निर्यात-उन्मुख क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजि‍त किया था।