JIT BorawanJIT Borawan
Share This Article

रायपुर,17 जून 2026/ ETrendingIndia / जवाहरलाल प्रौद्योगिकी संस्थान (JIT) बोरावन ने संकाय एवं स्टाफ पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

संस्थान ने प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित कई शैक्षणिक पदों और गैर-शैक्षणिक पदों

पंजीयक, प्रशासनिक अधिकारी, प्रशिक्षण एवं स्थानन अधिकारी, आवासीय डॉक्टर, वार्डन( लड़के व लड़कियों का होस्टल), प्रयोगशाला सहायक के लिए भी योग्य उम्मीदवार आवेदन आमंत्रित हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती

सीएसई, सीएसई (एआई-एमएल, डीएस, साइबर सुरक्षा), आईटी, ईसीई, ईएक्स, एमई, सीई, एजी तथा एमसीए विभागों में प्रोफेसर, सह-प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जाएगी।

साथ ही गैर-शिक्षण पदों में पंजीयक, प्रशासनिक अधिकारी, प्रशिक्षण एवं स्थानन अधिकारी, आवासीय डॉक्टर, वार्डन (लड़के एवं लड़कियों के हॉस्टल) तथा प्रयोगशाला सहायक के पद शामिल हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 6-13 जून 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. इस संबंध में विभाग के वेबसाइट www.jitechno.com का अवलोकन किया जाता है.


Share This Article