Share This Article रायपुर,17 जून 2026/ ETrendingIndia / National Crafts Museum Vacancy , राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी, नई दिल्ली ने युवा प्रोफेशनल (Young Professional) पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति संविदा आधार पर की जाएगी। साथ ही चयनित उम्मीदवार को एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। योग्यता और अनुभव क्या होना चाहिए? म्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संग्रहालय विज्ञान, कला इतिहास, प्राचीन भारतीय इतिहास, सांस्कृतिक अध्ययन, ललित कला, डिजाइन, टेक्सटाइल अध्ययन या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। वांछनीय योग्यता और वेतन विवरण भर्ती विज्ञापन के अनुसार पीएचडी डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। इसके अलावा भारतीय शिल्प, वस्त्र और सांस्कृतिक विरासत का ज्ञान भी महत्वपूर्ण माना गया है। साथ ही उम्मीदवार को डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन, एमएस ऑफिस टूल्स और प्रस्तुतीकरण कौशल का ज्ञान होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थी को ₹60,000 प्रति माह का निश्चित वेतन दिया जाएगा। अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के6-13 जून 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. इस संबंध में वेबसाइट www.handicrafts.nic.inया www.nationalcraftsmuseum.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है. Share This Article Post navigation पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-2 में विभिन्न पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू JIT Borawan Recruitment : संकाय और स्टाफ पदों पर निकली भर्ती