Share This Article रायपुर, 28 जून 2026/ JRF Recruitment: Applications invited for Junior Research Fellowship at CVRDE. JRF Recruitment : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (CVRDE), अवाड़ी, चेन्नई ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 16 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती मैकेनिकल इंजीनियरिंग (7 पद), इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (2 पद), इंस्ट्रूमेंटेशन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (5 पद) तथा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (2 पद) के लिए की जाएगी। अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ बी.ई./बी.टेक. तथा वैध GATE स्कोर या एम.ई./एम.टेक. की योग्यता होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को ₹37,000 प्रतिमाह फेलोशिप के साथ नियमानुसार एचआरए एवं चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। फेलोशिप की अवधि प्रारंभिक रूप से दो वर्ष होगी, जिसे नियमों के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज इस विज्ञापन के प्रकाशन के 21 दिन के भीतर तक निदेशक, CVRDE, अवाड़ी, चेन्नई-600054 के पते पर पहुंच जाना चाहिए । यह विज्ञापन रोज़गार समाचार के 20-26 जून 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. आवेदन से संबंधित जानकारी [email protected] ई-मेल तथा 044-26362136 पर प्राप्त की जा सकती है। Share This Article Post navigation Mumbai Port Recruitment : मुंबई पत्तन प्राधिकरण में अनुबंध आधारित भर्ती…! आवेदन आमंत्रित Electricity Department Recruitment : बिजली विभाग में 2005 पदों पर बंपर भर्ती…! JE, जूनियर असिस्टेंट और अकाउंटेंट के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन