Electricity Department Recruitment: Massive recruitment drive for 2,005 posts in the Electricity Department! Applications for JE, Junior Assistant, and Accountant roles will begin soon.
Electricity Department Recruitment
Share This Article

रायपुर, 28 जून 2026/ Electricity Department Recruitment: Massive recruitment drive for 2,005 posts in the Electricity Department! Applications for JE, Junior Assistant, and Accountant roles will begin soon.

Electricity Department Recruitment : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की पांच सरकारी बिजली कंपनियों में कुल 2005 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

भर्ती के तहत राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम, जयपुर विद्युत वितरण निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम और जोधपुर विद्युत वितरण निगम में रिक्त पदों को भरा जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 727 पद
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – 110 पद
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 32 पद
  • जूनियर अकाउंटेंट – 371 पद
  • जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II – 765 पद

शैक्षणिक योग्यता

  • जूनियर इंजीनियर: संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा।
  • जूनियर अकाउंटेंट: बी.कॉम.।
  • जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं कंप्यूटर का ज्ञान।

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन कब से होंगे?

विभाग ने बताया है कि 15 जुलाई के बाद विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की तारीख, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और वेतनमान से जुड़ी पूरी जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।