रायपुर 27 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / PM’s ‘Mann Ki Baat’: Return of blackbucks in Chhattisgarh raises protection / काले हिरण संरक्षण मन की बात , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रकृति और वन्य-जीवों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री ने इंसान और वन्य-जीवों के बीच बेहतर तालमेल के उदाहरण साझा करते हुए कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि ‘गज मित्र’ पहल के जरिए ग्रामीण अब हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और समय रहते लोगों को सतर्क करते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी आई है।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि यहां काले हिरण (ब्लैकबक) एक बार फिर खुले मैदानों में नजर आने लगे हैं।
कभी इनकी संख्या बेहद कम हो गई थी, लेकिन लगातार संरक्षण प्रयासों के चलते अब इनकी वापसी हो रही है। इसे देश की खोती प्राकृतिक विरासत की पुनः स्थापना के रूप में देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने गोडावण जैसे दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण के लिए चल रहे वैज्ञानिक प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव एक-दूसरे के पूरक हैं और जब हम प्रकृति के साथ मिलकर चलते हैं, तो सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से सामने आते हैं।
