दुर्ग : लेखा प्रशिक्षण सत्र के लिये 05 जून तक आवेदन आमंत्रित
accounting training session
रायपुर 9 मई 2026/ ETrendingIndia / Durg: Applications invited for accounting training session by June 05 / लेखा प्रशिक्षण आवेदन , कार्यालय प्राचार्य, संभागीय वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग (छ.ग.) कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे पेंशन कार्यालय द्वारा छ.ग. शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के अधिसूचना क्रमांक / 1848/547/2024 /स्था. / 4 दिनांक 24.12.2024 एवं संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ के पत्र क्र.3750 दिनांक 17.11.2021 द्वारा प्रदत्त अनुमति अनुसार आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 के लिये 05 जून 2026 तक आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगे।
संबंधित कार्यालय प्रमुख द्वारा प्रेषित निर्धारित प्रपत्र में, कार्यालय संचालक कोष एवं लेखा के दिशा-निर्देश पत्र क्रं/ सं/सं /5 / 89/50/ भोपाल दिनांक 22.07.89 की कंडिका 6 के अनुसर 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों (अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण में कौशल परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है) के आवेदन पत्र कार्यालय प्राचार्य, संभागीय वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग (छ.ग.) कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे पेंशन कार्यालय (छ.ग.) को दिनांक 05 जून 2026 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त हो जाना चाहिए। (लिपिक वर्गीय कर्मचारी से आशय ऐसे कर्मचारी से है जिनकी पदस्थापना लिपिकीय संवर्ग के पद पर हुई है न कि किसी तकनीकी संवर्गीय पद पर) .
इस तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा । विज्ञप्ति के साथ संलग्न (छायाप्रति स्वीकार्य) मानक आवेदन पत्र पर ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे ।
