Share This Article देश के कई शहरों में प्याज की खुदरा कीमतें 60-70 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने के बीच केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी की है। नासिक से 840 टन प्याज लेकर विशेष ट्रेन ‘कांदा एक्सप्रेस’ बुधवार को दिल्ली रवाना होगी। यह प्याज NCCF और NAFED के बफर स्टॉक से भेजा जा रहा है। दिल्ली पहुंचेगा 840 टन प्याज केंद्र सरकार ने बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक में रखा प्याज बाजार में उतारने का फैसला किया है। इसके तहत विशेष ट्रेन से बड़ी मात्रा में प्याज दिल्ली पहुंचाया जाएगा। दूसरे शहरों में भी भेजा जाएगा दिल्ली पहुंचने के बाद प्याज को जरूरत के अनुसार अन्य शहरों में भी भेजा जाएगा, ताकि बाजार में आपूर्ति बढ़े और खुदरा कीमतों पर दबाव कम हो। महंगे प्याज से राहत की कोशिश प्याज की कीमतों में तेजी के बीच सरकार का यह कदम उपभोक्ताओं को राहत देने और बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। Share This Article Post navigation जाति जनगणना में ओबीसी शब्द ही गायब! राहुल-खडग़े ने पीएम मोदी को लिखा पत्र भारत-चीन सीमा वार्ता में बड़ा फोकस…, LAC पर शांति, सीमांकन की दिशा में बढ़ेंगे कदम