चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल कांकेर : शुरू हुई MRI सेवा

Government Medical College Hospital

Government Medical College Hospital

Share This Article

रायपुर, 22 जून 2026/ ETrendingIndia / “Government Medical College Hospital, Kanker: MRI service launched.” कांकेर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल कांकेर में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का संचालन प्रारंभ हो गया है।

इससे अब कांकेर जिले के मरीजों को एमआरआई जांच के लिए रायपुर सहित अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को समय, धन और अन्य परेशानियों से राहत मिलेगी।

कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि जिले वासियों के लिए यह खुशी का विषय है, तकनीकी समस्या के कारण लंबे समय से बंद एमआरआई मशीन अब पुनः शुरू हो गई है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. विमल भगत ने बताया कि 1.5 टेस्ला क्षमता वाली एमआरआई विशेष रूप से न्यूरो से संबंधित मरीजों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी होगी।

आयुष्मान कार्ड एवं BPL कार्डधारी को निःशुल्क जांच की सुविधा

आयुष्मान कार्ड एवं बीपीएल कार्डधारी मरीजों को नियमानुसार निःशुल्क एमआरआई जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी।

रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. के. के. शोरी ने बताया कि एमआरआई मशीन से मस्तिष्क संबंधी बीमारियों, ट्यूमर, स्पाइन, घुटने के जोड़ (नी जॉइंट) सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों से संबंधित गंभीर बीमारियों की पहचान में सहायता मिलती है।