वंदे भारत ट्रेन वंदे भारत ट्रेन
Share This Article

रायपुर/ ETrendingIndia / वंदे भारत ट्रेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून 2025 को जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक रेल परियोजनाओं का उदघाटन करेंगे, जिसमें श्री माता वैष्णो देवी ,कटरा से श्रीनगर तक की वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा और दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल ‘चिनाब रेल ब्रिज’ शामिल हैं।

यह सेवा उधमपुर- श्रीनगर- बारामुला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा है, जो कश्मीर घाटी को भारत के रेल नेटवर्क से जोड़ती है।

वंदे भारत ट्रेन कटरा से श्रीनगर तक की 272 किलोमीटर की दूरी को लगभग 3 घंटे में तय करेगी, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

इस रेल मार्ग में दो प्रमुख इंजीनियरिंग उपलब्धियाँ शामिल हैं : –

चिनाब रेल ब्रिज: 359 मीटर ऊँचाई पर स्थित यह पुल दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल है, जो एफिल टॉवर से भी ऊँचा है।

अंजी खड्ड ब्रिज: भारत का पहला केबल-स्टे रेल पुल, जो अनोखे एकल पायलन डिज़ाइन के साथ अंजी नदी पर बना है।

इन परियोजनाओं से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद है, जिससे जम्मू-कश्मीर की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।


Share This Article