Share This Article

रायपुर, 20 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही महज तीन साल की मासूम काव्या पटेल की मदद के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशील पहल की है। मुख्यमंत्री ने एम्स रायपुर के चिकित्सकों को काव्या का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से काव्या के पिता को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी एम्स के चिकित्सकों से चर्चा कर बच्ची के उपचार और स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके अलावा काव्या की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई है।


रायगढ़ जिले की निवासी तीन वर्षीय काव्या पटेल एक्यूट माइलॉइड ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसे 15 नवंबर को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में काव्या की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार उसका उपचार किया जा रहा है।


नन्हीं काव्या के इलाज में परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल पहल की। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से काव्या के पिता को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इस मदद से मुश्किल दौर से गुजर रहे परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।


Share This Article
Advertisement Carousel