kendriya vidyalayakendriya vidyalaya
Share This Article

रायपुर 9 मार्च 2026/ ETrendingIndia / केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी इंटरव्यू , केंद्रीय विद्यालय, चिरमिरी (जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) द्वारा सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न पदों पर संविदा/अंशकालिक (Part Time Contractual) नियुक्ति हेतु वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा।

साक्षात्कार की तिथि व समय

साक्षात्कार 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10:00 बजे से केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी परिसर में आयोजित होगा।

किन पदों पर होगी भर्ती

विद्यालय में निम्न पदों के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा—

PGT (स्नातकोत्तर शिक्षक) – हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस

TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) – हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत

PRT (प्राथमिक शिक्षक)

अन्य पद – खेलकूद प्रशिक्षक, योग अनुदेशक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिक्षक, कंप्यूटर अनुदेशक, विशेष शिक्षक, नर्स, डांस कोच तथा काउंसलर

आवेदन प्रक्रिया

चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के नियमों के अनुसार किया जाएगा।

सभी पद अस्थायी/संविदा आधार पर होंगे।

साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले विद्यालय की वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in से विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का पंजीयन सुबह आठ से दस बजे तक किया जाएगा.


Share This Article