Kesarwani Samaj
Kesarwani Samaj
Share This Article

रायपुर 27 मार्च 2026 / ETrendingIndia / 12th topper children of Kesarwani Samaj to get Smriti Medals and Scholarships every year: Announcement on 25th death anniversary of late Vinodini Kesarwani / केसरवानी छात्रवृत्ति योजना , मुंगेली निवासी स्व. श्रीमती विनोदनी केशरवानी की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र श्री सुधीर गुप्ता ने केसरवानी समाज के 12 वीं के ऐसे छात्र/छात्रा जिन्होंने छत्तीसगढ़ बोर्ड में किसी भी संकाय मे सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है, को स्मृति पदक और 21 हजार रुपए की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। यह छात्रवृत्ति हर वर्ष समाज के मेधावी विद्यार्थी को दी जाएगी

उल्लेखनीय है कि श्रीमती विनोदिनी केसरवानी श्री लक्ष्मी प्रसाद केशरवानी की धर्मपत्नी, बिलासपुर निवासी श्री सुधीर गुप्ता सेवानिवृत चीफ इंजीनियर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष छ ग राज्य केशरवानी सभा और श्री सुजीत गुप्ता कंसल्टिंग इंजीनियर व भवन प्रबंधन समिति छ ग राज्य केशरवानी सभा की माता हैं। वे श्रीमती प्रीति गुप्ता, संरक्षक छ ग राज्य केशरवानी महिला सभा और श्रीमती शुभांगी गुप्ता वरिष्ठ संगठन मंत्री राज्य केशरवानी महिला सभा की सासु माँ हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष श्री नीलेश गुप्ता और महामंत्री श्री राजेश गुप्ता ने इसे समाज के उत्थान और समाज के व्यापक हित में एक अनुकरणीय कार्य और घोषणा बताया है. उन्होंने कहा है कि ऐसी कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य केसरवानी सभा की ओर से स्वर्गीय श्रीमती विनोदिनी केसरवानी को उनके पुण्यतिथि पर शत-शत नमन किया है।