रायपुर, 02 जुलाईं / ETrendingIndia / “Ketan Agarwal Murder Case: Fiancée Siya Goyal agrees to lie-detector test…” महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यवसायी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। केतन की 20 वर्षीय मंगेतर सिया गोयल ने लाई-डिटेक्टर टेस्ट यानी पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति दे दी है।
अब पुलिस को कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। सिया के वकील विपुल दूशिंग ने बताया कि उनकी मुवक्किल ने गुरुवार को लोनावाला ग्रामीण पुलिस को लिखित रूप से परीक्षण की अनुमति दी है।
पॉलीग्राफ परीक्षण अक्सर उन मामलों में कराए जाते हैं, जहां प्रथम दृष्ट्या या सहायक साक्ष्य सीमित होते हैं। यह बिना आरोपी के सहमति के नहीं हो सकता। सिया की सहमति के बाद पुलिस अगले कुछ दिनों में विशेषज्ञों की उपस्थिति में यह टेस्ट करेगी।
हालांकि, इस जांच के परिणाम कोर्ट में ठोस साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य नहीं होते हैं। इनका उपयोग केवल जांच के दौरान सुराग जुटाने में किया जाता है।
पुलिस ने कोर्ट में जमा किए अपने आवेदन में बताया कि उसे अभी तक ये नहीं पता है कि केतन को लोहागढ़ किले से किसने धक्का दिया था।
पुलिस ने बताया कि उसके पास सिया के बयानों के अलावा और कोई प्रत्यक्ष या निर्णायक सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो सके। इसके अलावा, पुलिस यह भी पता लगाना चाहती है कि क्या केतन के मोबाइल फोन से सबूत मिटाया गया था।
