High-speed truckHigh-speed truck
Share This Article

रायपुर, 06 नवम्बर 2026/ ETrendingIndia / झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे में एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूटी हादसे के बाद जुटे थे लोग

घटना कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास रात करीब 10 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, एक स्कूटी सवार सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया था। उसकी मदद के लिए आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार 18 पहियों वाले ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया।

चालक और खलासी फरार

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश और हादसे की जांच कर रही है।


Share This Article
Advertisement Carousel