Share This Article रायपुर, 07 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “Delay in Raipur–Durg Bypass Project: Kumhari Toll to continue until April 2027……” रायपुर–दुर्ग मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को कुम्हारी टोल प्लाजा पर अब 7 अप्रैल 2027 तक टोल टैक्स देना होगा। रायपुर–दुर्ग भारतमाला बायपास परियोजना में निर्माण कार्य में हुई देरी के कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मौजूदा टोल वसूली की अवधि एक वर्ष बढ़ा दी है और इसके लिए लगभग 63 करोड़ रुपये का नया ठेका दिया गया है। एनएचएआई के अनुसार, बायपास परियोजना में जमीन अधिग्रहण में विलंब और शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन पुल की लंबाई 500 मीटर से बढ़ाकर 630 मीटर किए जाने से कार्य प्रभावित हुआ। अब परियोजना को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बायपास चालू होने के बाद ही कुम्हारी टोल प्लाजा बंद किया जाएगा। कुम्हारी टोल प्लाजा से प्रतिदिन औसतन 50 हजार वाहन गुजरते हैं और रोज करीब 17 लाख रुपये टोल की वसूली होती है। वर्तमान में कार के लिए 25 रुपये तथा ट्रक के लिए 180 रुपये टोल शुल्क निर्धारित है, जबकि अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग दरें लागू हैं। ऐसे में बायपास शुरू होने तक रायपुर–दुर्ग मार्ग के यात्रियों को टोल का भुगतान जारी रखना होगा। Share This Article Post navigation वाह बस्तर… बोलिए जनाब : अब अबूझमाड़ के जंगलों में महकेगी कॉफी, ओडिशा के कोरापुट में मिलेगी ट्रेनिंग … दिल्ली और छत्तीसगढ़ की ईवी नीतियों से मिलेगी स्वच्छ परिवहन को रफ्तार… लेकिन समय पर लाभ पहुंचाना होगी सबसे बड़ी चुनौती