Share This Article रायपुर, 16 मई 2026 / ETrendingIndia / Raipur: 5 samples taken, 40 kg rotten fruit destroyed on spot / लालपुर फल मार्केट छापा , कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लालपुर स्थित होलसेल फल मार्केट का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने तरबूज के 2, अनार के 1, आम के 1 और मौसंबी के 1, कुल 5 नमूने संग्रहित किए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर रखे 2 कैरेट, लगभग 40 किलोग्राम सड़े-गले फल को टीम ने नष्ट कराया। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील – खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सजग रहें खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सजग रहें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना विभाग को दें। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ में ई-वाहन सब्सिडी अटकी, 50 हजार से अधिक आवेदकों का इंतजार रायपुर मंडल का भाटापारा स्टेशन पर आकस्मिक किलाबंदी टिकट चेकिंग : 342 सपङाए, 2.07 लाख रुपए की वसूली