Lt Gen Dhiraj Seth: Lieutenant General Dhiraj Seth to be the next Army Chief... He also has a connection to Chhattisgarh; his father served as the Governor of the state.
Lt Gen Dhiraj Seth
Share This Article

रायपुर,14 जून 2026/Lt Gen Dhiraj Seth: Lieutenant General Dhiraj Seth to be the next Army Chief… He also has a connection to Chhattisgarh; his father served as the Governor of the state.

Lt Gen Dhiraj Seth : केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। वे 30 जून को नया पद संभालेंगे। उन्हें रक्षा क्षेत्र में लंबा और शानदार अनुभव है।

सेठ फिलहाल उप सेना प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। बता दें कि जनरल द्विवेदी का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है।

धीरज सेठ पुणे स्थित खड़कवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के छात्र रहे हैं। दिसंबर, 1986 में उन्हें बख्तरबंद कोर में कमीशन मिला था। उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में बख्तरबंद रेजिमेंट, विकसित क्षेत्र में बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी बल की कमान संभाली है।

लेफ्टिनेंट जनरल रहते हुए वे सुदर्शन चक्र कोर के प्रमुख और दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अभियानों की देखरेख की।

सेठ एनडीए के साथ-साथ इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए), डीएसएससी वेलिंगटन और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। वे जूनियर कमांड कोर्स में फर्स्ट रैंक और डीएसएससी में बेस्ट ऑल राउंड स्टूडेंट ऑफिसर मेडल हासिल कर चुके हैं। उन्हें उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

उनके पिता भी सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं .उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के एम सेठ ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में 2 जून 2003 से 25 जनवरी 2007 तक सेवाएं दी.