Share This Article नई दिल्ली, 14 जून 2026। Maritime Crisis: ‘Virat-1’ sinks off the coast of Oman…! US Navy plays guardian angel… saves the lives of 14 Indian sailors. Maritime Crisis : खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। 14 भारतीय क्रू सदस्यों को लेकर जा रहा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘विराट-1’ समुद्री संकट का शिकार हो गया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय बचाव अभियान शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय दूतावास, ओमान प्रशासन और अमेरिकी नौसेना सक्रिय हो गई। सूत्रों के अनुसार, 14 भारतीय नागरिकों को लेकर जा रही पारंपरिक नाव (धाऊ) ओमान के रास अल हद्द से लगभग 80 नॉटिकल मील दूर समुद्र में संकट में फंस गई। स्थिति बिगड़ने पर नाव डूबने लगी और सभी क्रू सदस्यों को लाइफ राफ्ट का सहारा लेना पड़ा। भारतीय दूतावास ने संभाला मोर्चा मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उसे भारतीय झंडे वाले मशीनीकृत सेलिंग जहाज ‘विराट-1’ से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है। दूतावास ओमान के अधिकारियों और आसपास मौजूद जहाजों के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान का समन्वय कर रहा है। अमेरिकी नौसेना भी हुई सक्रिय घटना की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी नौसेना ने भी तत्काल कार्रवाई की। यूएस नेवी के P-8 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट ने समुद्र में लाइफ राफ्ट गिराकर फंसे नाविकों की मदद की। वहीं पास से गुजर रहे मर्चेंट जहाज एमवी जबल अली-9 को भी राहत अभियान में शामिल किया गया। अचानक क्यों डूबी नाव? जांच जारी प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नाव के अचानक डूबने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। तकनीकी खराबी, खराब मौसम या किसी अन्य कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं। पहले भी हो चुकी है बड़ी घटना गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी ओमान के तट के पास तनावपूर्ण हालात बने थे। उस दौरान भारतीय क्रू सदस्यों वाले जहाजों पर हुए हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। ऐसे में इस नई घटना ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। फिलहाल सभी 14 भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बचाव अभियान जारी है और भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। Share This Article Post navigation Lt Gen Dhiraj Seth : लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख…! छत्तीसगढ़ से भी रहा है नाता…पिता रहे हैं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल Telegram Ban : ब्रेकिंग…NEET परीक्षा से पहले बड़ा फैसला…! भारत में Telegram पर अस्थायी रोक…22 जून तक रहेगा प्रतिबंध