Share This Article रायपुर 17 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Recruitment of Scientists at MACS-Agharkar Research Institute / MACS Agharkar Scientist Recruitment , पुणे स्थित एमएसीएस-आघारकर अनुसंधान संस्थान, पुणे (MACS-Agharkar Research Institute) ने विभिन्न वैज्ञानिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह संस्थान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है। संस्थान में कुल चार पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें वैज्ञानिक-ई (बिजनेस डेवलपमेंट) के 1 पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। वैज्ञानिक-सी (जैव-ऊर्जा) के 1 पद के लिए आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। वहीं वैज्ञानिक-बी ( पुराजैविकी) और वैज्ञानिक-बी (जैव सूचना विज्ञान) के 1-1 पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://arijob.ourlib.inके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन का विस्तृत विवरण संस्थान की वेबसाइटhttp://aripune.res.inपर उपलब्ध है। Share This Article Post navigation सीएसजेएमयू कानपुर में शिक्षकों की भर्ती, आवेदन आमंत्रित आईसीएआर-आईएआरआई में संविदा पदों पर भर्ती, 28 फरवरी तक आवेदन