Share This Article

ETrendingIndia मध्यप्रदेश में 5 केन्द्रीय पुस्तकालयों का संचालन, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिल रही हैं मदद भोपाल/ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में 5 केन्द्रीय पुस्तकालयों का संचालन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। भोपाल के जीटीबी कॉम्प्लेक्स में स्थित स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी (पूर्व ब्रिटिश लाइब्रेरी) को भी शिक्षा विभाग़ से वित्तीय सहायता दी जा रही है।शासकीय मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय, जिसे सेंट्रल लाइब्रेरी भी कहा जाता है, में एक लाख से अधिक पुस्तकें, इंटरनेट, सेमिनार हॉल और अध्ययन कक्ष उपलब्ध हैं। इंदौर की अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय में ‘पुस्तकें बुलाती हैं’ अभियान के तहत 17,000 से अधिक विद्यार्थी जुड़ चुके हैं।ग्वालियर, जबलपुर और रीवा के पुस्तकालयों में भी डिजिटल सुविधाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष व्यवस्था और वाचनालयों का विस्तार किया गया है। रीवा पुस्तकालय में फ्री वाई-फाई और तीन मंजिला नया भवन स्वीकृत किया गया है।

https://etrendingindia.com/


Share This Article
Advertisement Carousel