Share This Article रायपुर , 02अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / महानदी के बेहतर जल प्रबंधन और छत्तीसगढ़-ओडिशा के हितों के अनुरूप समाधान को लेकर नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक हुई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए। महानदी दोनों राज्यों की जीवनधारा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महानदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के जनजीवन, कृषि और संस्कृति से जुड़ी जीवनदायिनी नदी है। यह दोनों राज्यों की समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार है। बेहतर जल प्रबंधन पर जोर सीएम साय ने कहा कि महानदी के जल का बेहतर प्रबंधन कर दोनों राज्यों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है और नई जल परियोजनाओं के लिए रास्ते खोले जा सकते हैं। संवाद और सहयोग से समाधान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में दोनों राज्यों की सरकारें आपसी संवाद, सहयोग और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। लक्ष्य है कि महानदी के जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए दोनों राज्यों के हितों को संतुलित किया जा सके। Share This Article Post navigation गेहूं-चावल के सुरक्षित भंडारण के लिए ICAR और FCI मिलकर करेंगे शोध Mahanadi Water Dispute : अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच अहम बैठक, CM साय बोले- महानदी जोड़ने वाली जीवनधारा