Share This Article रायपुर, 03 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सोमवार तड़के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग अपचारी खिड़की की ग्रिल तोड़कर और सुरक्षा दीवार पर लगे कटीले तार काटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जिले और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तड़के 3:30 बजे दिया वारदात को अंजाम बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिगों ने कमरे की लोहे की ग्रिल तोड़ी, 12 फीट ऊंची दीवार पर लगे कंटीले तार काटे और परिसर से भाग निकले। गंभीर मामलों में थे निरुद्ध फरार हुए सभी नाबालिग दुष्कर्म, चोरी, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में पिछले 4–5 महीनों से निरुद्ध थे। 27 में से 8 नाबालिग हुए फरार संप्रेक्षण गृह में कुल 27 बाल अपचारी रह रहे थे। फरार हुए 6 नाबालिग छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों तथा 2 ओडिशा के कालाहांडी जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस का व्यापक सर्च ऑपरेशन घटना सामने आते ही पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी है। सीमावर्ती इलाकों में भी नाकेबंदी की गई है। सुरक्षा में चूक या मिलीभगत ? पुलिस यह जांच कर रही है कि घटना सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का परिणाम है या इसमें किसी कर्मचारी अथवा बाहरी व्यक्ति की भूमिका रही है। जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। Share This Article Post navigation Sand Filter : 357 जल स्रोतों को मिलेगा नया जीवन… ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान नगपुरा में बना 2 हजार जल अवशोषण ट्रेंच