Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / Retired woman GM duped of Rs 2.83 crore, five accused arrested from UP / महिला जीएम से ठगी , छत्तीसगढ़ के एक केंद्रीय सेवा से सेवानिवृत्त महिला जीएम से 2.83 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को सीबीआई और महिला आयोग का अधिकारी बताकर महिला को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और 20 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पकड़े गए आरोपियों में नवीन मिश्रा (लखनऊ), शेर बहादुर सिंह (गोरखपुर), अनुप मिश्रा (लखनऊ), आनंद सिंह (देवरिया) और शेर बहादुर सिंह (कानपुर) शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर रायपुर लाया है। आरोपियों ने महिला से ऑनलाइन मीटिंग और फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए डर पैदा किया। पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी नवीन मिश्रा पहले बैंकिंग सेवा में कार्यरत था और फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों पर साइबर ठगी की संगठित साजिश का केस दर्ज किया गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। Share This Article Post navigation पैडी ट्रांसप्लांटर: कम समय में किसान कर रहे हैं खेतों की रोपाई छत्तीसगढ़ में कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण नियमों में बड़ा बदलाव, मंत्रीपरिषद ने दी मंजूरी