JashpurJashpur
Share This Article

रायपुर, 05 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ सरकार ने जशपुर जिले में सिंचाई और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कांसाबेल विकासखंड में मैनी एनीकट निर्माण के लिए 70 करोड़ 99 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

परियोजना से करीब 1500 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी, साथ ही भू-जल स्तर सुधारने और ग्रामीणों की जल संबंधी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।

खरीफ और रबी दोनों फसलों को फायदा

मैनी एनीकट बनने से 1300 हेक्टेयर खरीफ और 200 हेक्टेयर रबी क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

भू-जल और जल संरक्षण को बढ़ावा

एनीकट में पानी का संचय होने से आसपास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर में सुधार होगा। इससे किसानों के साथ ग्रामीण आबादी को भी दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

निस्तारी-पेयजल और आवागमन में भी राहत

परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए निस्तारी और पेयजल की समस्या कम होगी। साथ ही एनीकट के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।


Share This Article