Maruti Brezza 2026: The new Brezza is coming soon! It will launch shortly with a sporty look and advanced features.
Maruti Brezza 2026
Share This Article

रायपुर, 15 जुलाई 2026/ Maruti Brezza 2026: The new Brezza is coming soon! It will launch shortly with a sporty look and advanced features.

Maruti Brezza 2026 : देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में शामिल मारुति सुजुकी ब्रेजा जल्द ही नए फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने इसका पहला टीजर जारी कर दिया है और बुकिंग भी शुरू कर दी है।नई ब्रेजा में आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और बेहतर तकनीक मिलने की उम्मीद है।

स्पोर्टी और प्रीमियम डिजाइन

नई ब्रेजा में नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड एलईडी हेडलाइट्स, नए डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL), रिवाइज्ड बंपर, 4-स्पोक अलॉय व्हील्स और पीछे कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स मिल सकती हैं। इससे एसयूवी पहले से अधिक प्रीमियम और दमदार दिखाई देगी।

केबिन में मिलेंगे आधुनिक फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, नई ब्रेजा में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इंजन और कीमत

नई ब्रेजा में पेट्रोल के साथ सीएनजी विकल्प भी मिलने की संभावना है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट 14–15 लाख रुपये तक जा सकता है।

किससे होगा मुकाबला ?

लॉन्च के बाद नई ब्रेजा का मुकाबला टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO और स्कोडा काइलाक जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। नए लुक और फीचर्स के कारण यह बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकती है।