Share This Article

रायपुर / 2 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स आंध्र प्रदेश के दुगराजपट्टनम में अत्याधुनिक शिपयार्ड बनाएगी।

इसके लिए कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में करीब 15,000 करोड़ रुपये निवेश किया जाएगा । इस परियोजना से लगभग 45,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

मझगांव डॉक बनेगी मुख्य शिपयार्ड कंपनी

कंपनी ने नेशनल शिपबिल्डिंग एंड हेवी इंडस्ट्रीज पार्क आंध्र प्रदेश (NSHIP AP) के साथ पिछले माह समझौता ज्ञापन (MoU) किया है। इसके तहत मझगांव डॉक इस शिपबिल्डिंग क्लस्टर में मुख्य यानी एंकर शिपयार्ड के रूप में काम करेगी।

सालाना 12 लाख टन होगी क्षमता

प्रस्तावित शिपयार्ड की डिजाइन क्षमता सालाना 12 लाख ग्रॉस टनेज होगी। यहां आधुनिक जहाजों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य घरेलू जरूरतों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी भागीदारी बढ़ाना है। भविष्य में उत्पादन क्षमता विस्तार की भी गुंजाइश रखी गई है।


Share This Article
Advertisement Carousel