रायपुर 14 मई 2026/ ETrendingIndia / Mahanadi Coal Fields Limited, Sambalpur Odisha invites applications for recruitment to 500 posts / MCL भर्ती 2026 , Mahanadi Coalfields Limited संबलपुर ओडिशा ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह कंपनी Coal India Limited की सहायक कंपनी है। भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती विज्ञापन के अनुसार असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ट्रेनी और टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन ट्रेनी कैट-3 के कुल 500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें असिस्टेंट फोरमैन के 150 और टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन के 350 पद शामिल हैं।
असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए मासिक वेतन लगभग 47 हजार 330 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन पद पर प्रतिदिन 1583 रुपये वेतन मिलेगा।
आरक्षण के तहत ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए भी पद सुरक्षित रखे गए हैं।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष आरक्षित रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।
योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और आवेदन की अंतिम तिथि सहित विस्तृत जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.mahanadicoal.in पर उपलब्ध है।
