Share This Article

रायपुर 11 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Clear thinking and meditation are essential for success in competitive exams: Sangeeta Sahu / मेडिटेशन सफलता प्रतियोगी परीक्षा , शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था ‘युवा की ओर से आयोजित संडे स्पेशल क्लास में “मेडिटेशन का विज्ञान और उसका व्यावहारिक उपयोग” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में बीआईटी की डीन प्रो. डॉ. संगीता साहू ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।

डॉ. साहू ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी केवल कड़ी मेहनत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए मानसिक स्थिरता, भावनात्मक संतुलन और स्पष्ट सोच भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने ध्यान (मेडिटेशन) को एक वैज्ञानिक और प्रभावी तरीका बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि नियमित मेडिटेशन से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव और चिंता कम होती है, याददाश्त व सीखने की क्षमता में सुधार होता है। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है, नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को पिरामिड मेडिटेशन की जानकारी देते हुए इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के वित्त नियंत्रक धर्मेंद्र कुमार ने भी छात्रों को “ ASK सूत्र” अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ए का मतलब एटिट्यूड (दृष्टिकोण), एस का मतलब स्किल (कौशल) और के का मतलब नॉलेज (ज्ञान) है। इन तीनों के संतुलन से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर लाभ उठाया। आयोजकों ने इसे छात्रों के लिए उपयोगी पहल बताया।