Share This Article रायपुर, 01 सितम्बर2026/ ETrendingIndia / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी की झलक एक बार फिर देखने को मिली। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह में दोनों नेता एक ही कार में पहुंचे। इससे पहले भी दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत और साथ यात्रा के जरिए ‘कार डिप्लोमेसी’ चर्चा में रही है। एक कार में पहुंचे मोदी-पुतिन पीएम मोदी सोमवार रात बिश्केक एरिना में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे। खास बात रही कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी ने एक ही कार से समारोह स्थल तक यात्रा की। दोनों नेताओं की इस सहज मुलाकात ने भारत-रूस संबंधों की गर्मजोशी को फिर सुर्खियों में ला दिया। 110 से ज्यादा देशों की भागीदारी वर्ल्ड नोमैड गेम्स 2026 में 110 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से 87 सदस्यीय दल इसमें भाग ले रहा है, जिसमें 73 एथलीट, 10 सांस्कृतिक प्रतिनिधि और वैज्ञानिक कार्यक्रम के 4 प्रतिभागी शामिल हैं। 43 पारंपरिक खेलों का रोमांच इस संस्करण में 43 खेल शामिल हैं। इनमें गोलेश, कुराश और मंगोल बोख जैसी पारंपरिक कुश्ती के साथ कोक बोरू, केकपार, घुड़सवारी, तोगुज कारगूल, रस्साकशी और स्ट्रॉन्गमैन जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी। खेल के साथ संस्कृति और विरासत का उत्सव गेम्स के दौरान ‘इको ऑफ नोमैड्स’, नोमैड फेस्ट, ‘हेरिटेज ऑफ नोमैड्स’, आर्ट लैब और एथनो-बाजार जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य घुमंतू सभ्यताओं की परंपराओं, ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने लाना है। भारत-किर्गिस्तान संबंधों को मिला नया मंच उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी की मौजूदगी को भारत-किर्गिस्तान के मजबूत होते संबंधों और लोगों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। 2014 में किर्गिस्तान से शुरू हुए वर्ल्ड नोमैड गेम्स का आयोजन बाद में तुर्किये और कजाखस्तान में भी हुआ। 2026 का छठा संस्करण फिर किर्गिस्तान में आयोजित किया जा रहा है। Share This Article Post navigation मोदी के ‘व्यक्तिगत ध्यान’ से मजबूत हो रही भारत-रूस दोस्ती : पुतिन बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली… देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है केन-बेतवा लिंक परियोजना…