water logging in dams water logging in dams
Share This Article

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बांध, जलाशय तथा अन्य जल संरचनाओं में जल भराव की स्थिति की सतत निगरानी करने को कहा है

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा राउंड द क्लॉक जिलों से संपर्क कर सतत समीक्षा सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की हानि से बचा जा सके।

बारिश के दौरान पूरा विभागीय अमला पूरी तरह सावधान और चौकस रहे. इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जल संसाधन मंत्री ने मुख्य अभियंता बोधी कार्यालय भोपाल स्थित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया और अधिकारियों की बैठक ली.

इस दौरान मुख्य अभियंता बोधी परियोजना श्री आर. आर. मीणा, मुख्य अभियंता बांध सुरक्षा श्री अरुण सिंह चौहान एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मानसून सीजन में अभी तक 12 प्रतिशत कम वर्षा

वर्तमान मानसून सीजन में अभी तक 583.40 एम.एम. वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि दीर्घावधि औसत की तुलना में 12 प्रतिशत कम है।

पूर्वी मध्यप्रदेश में लगभग 14 प्रतिशत कम एवं पश्चिमी मध्यप्रदेश में लगभग 10 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

बाँधों में 10 प्रतिशत कम भराव

वर्तमान में 54 अति महत्वपूर्ण श्रेणी के बांधों की समीक्षा में बताया गया कि बांधों में जल भराव की स्थिति 64 प्रतिशत है, जो कि गत वर्ष 74 प्रतिशत थी।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार आगामी दिनों में अच्छी वर्षा के संकेत होने से इन बांधों के जलभराव में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है।

वर्तमान में इंद्रिरा सागर 54 प्रतिशत, गांधी सागर 67 प्रतिशत, बाण सागर लगभग 65 प्रतिशत, बारना 76 प्रतिशत, कोलार 82 प्रतिशत, महान 77 प्रतिशत, राजघाट 86 प्रतिशत, बरगी 86 प्रतिशत, औंकारेश्वर 30 प्रतिशत और तवा 46 प्रतिशत भर चुका है।


Share This Article