Share This Article भोपाल/दुबई, 07 सितंबर 2026/ MP Investment News : मध्यप्रदेश में निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के दूसरे दिन कई अहम उच्चस्तरीय बैठकें कीं। AIM Congress-2026 के दौरान तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव, UAE के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद ज़ैयौदी, विश्व बैंक के डिजिटल एवं AI मामलों के उपाध्यक्ष सांगबु किम और UAE के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री के साथ हुई बातचीत में मध्यप्रदेश के लिए निवेश, तकनीक, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। तातारस्तान से MP की डील! मैन्युफैक्चरिंग से पेट्रोकेमिकल्स तक निवेश पर बनी सहमति दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित AIM Congress-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख रुस्तम मिन्निखानोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बातचीत का फोकस मध्यप्रदेश और तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मजबूत करने पर रहा। दोनों पक्षों ने Advanced Manufacturing, Petrochemicals, Food Processing, Engineering, Logistics, Skill Development, Agriculture और Innovation आधारित तकनीकों में साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। संयुक्त परियोजनाओं और बिजनेस मिशन के जरिए सहयोग को जमीन पर उतारने तथा समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति पर भी सहमति बनी। तातारस्तान की ओर से मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश के व्यापारिक प्रतिनिधियों को “Time: Russia–India” Forum तथा संबंधित प्रदर्शनी में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया। GIS-2027 में UAE और तातारस्तान का डेलिगेशन लाने की तैयारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख को मध्यप्रदेश में होने वाले Global Investors Summit-2027 (GIS-2027) में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। तातारस्तान की ओर से एक मजबूत निवेशक प्रतिनिधिमंडल के साथ समिट में भाग लेने की सहमति जताई गई। इसी तरह UAE के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद ज़ैयौदी के साथ वन-टू-वन बैठक में भी मुख्यमंत्री ने UAE के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। बैठक में India-UAE CEPA के तहत गैर-तेल व्यापार, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, प्रतिस्पर्धी लागत, औद्योगिक भूमि, स्थापित इंफ्रास्ट्रक्चर और सिंगल विंडो सुविधा को निवेशकों के लिए प्रमुख फायदे के तौर पर पेश किया। Food Processing, EV और Green Energy समेत इन सेक्टर्स पर नजर UAE के साथ बातचीत में मध्यप्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, मत्स्य पालन, रिन्यूएबल एनर्जी, स्टोरेज, फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने UAE की कंपनियों से फूड पार्क, एक्वाकल्चर, कोल्ड चेन, ग्रीन एनर्जी और एक्सपोर्ट प्लेटफॉर्म विकसित करने में भागीदारी का आह्वान किया। साथ ही 5 से 10 ऐसी परियोजनाओं की पहचान करने पर सहमति बनी, जिन्हें तेजी से जमीन पर उतारा जा सके। इन परियोजनाओं की प्रगति के लिए ‘मध्यप्रदेश-यूएई इन्वेस्टमेंट राउंड टेबल’ आयोजित करने और समर्पित नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। पहली समीक्षा तीन महीने के भीतर प्रस्तावित है। World Bank से AI Funding पर बातचीत, MP में टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स को मिल सकता है बढ़ावा AIM Congress-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व बैंक के Digital and AI मामलों के वाइस प्रेसिडेंट सांगबु किम और उनकी टीम के साथ भी बैठक की। बैठक में मध्यप्रदेश में AI और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा हुई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार की AI और डिजिटल गवर्नेंस परियोजनाओं में फंडिंग और वित्तीय सहयोग में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उभरती तकनीकों, नवाचार और निवेश के लिए तैयार वातावरण की जानकारी साझा की और वैश्विक संस्थाओं के साथ साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया। UAE से होटल-हॉस्पिटैलिटी और एविएशन सेक्टर में भी आएगा निवेश? UAE के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में आगामी GIS में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए होटल और हॉस्पिटैलिटी निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दुबई से एक विशेष निवेश प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश भेजने का आश्वासन दिया। बैठक में माइनिंग, टेक्सटाइल, फॉरेस्ट और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में साझेदारी पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य की नई एविएशन पॉलिसी की जानकारी साझा की। अल मर्री ने मध्यप्रदेश और UAE के बीच एविएशन ऑपरेशन्स के विस्तार में सहयोग का भरोसा दिलाया। इससे पर्यटन, कार्गो और व्यापारिक कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने की संभावना है। इसके अलावा Hatta Economic Zone Development Project और विशेष औद्योगिक पार्कों के मॉडल पर भी चर्चा हुई। मध्यप्रदेश में आधुनिक औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की दिशा में संभावित सहयोग के साथ Dubai Future Foundation जैसे मॉडल पर तकनीकी और रणनीतिक साझेदारी की संभावनाएं भी सामने आईं। Share This Article Post navigation Bhopal IAS News : 50 दिन की पोस्टिंग… फिर ट्रांसफर! IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का छलका दर्द, बोलीं- ‘साजिश करने वाले जीतते हैं’ AI-डेटा से डिफेंस तक MP में निवेश के बंपर मौके, 25 से ज्यादा नई नीतियों से बदला कारोबारी माहौल