Share This Article मध्य प्रदेश, 01 सितंबर। MPPSC Main Exam 2026 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। MPPSC Main Exam 2026 की परीक्षा 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। छह दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 12 संभागीय और जिला मुख्यालयों पर किया जा रहा है। सभी प्रश्नपत्र एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगे। इंदौर में बनाए गए 6 परीक्षा केंद्र MPPSC Main Exam 2026 के लिए अकेले इंदौर शहर में 6 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2,428 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा केंद्रों पर 3-Tier सिक्योरिटी चेक परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए आयोग ने इस बार त्रिस्तरीय (3-Tier) जांच व्यवस्था लागू की है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों की निगरानी CCTV कैमरों से की जाएगी। अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, ई-एडमिट कार्ड स्कैनिंग और HHD (Hand Held Detector) से जांच भी होगी। प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनाए रखने के लिए VOIP सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा MPPSC ने अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र मध्य प्रदेश होगा। केंद्र में प्रवेश के बाद अभ्यर्थियों की चरणबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। महिला-पुरुष अभ्यर्थियों की अलग होगी तलाशी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग-अलग केबिन बनाए गए हैं। पुरुष उम्मीदवारों की जांच पुरुष वीक्षक और महिला उम्मीदवारों की जांच महिला वीक्षक करेंगी। वहीं, ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के अनुसार जांच कर्मी चुनने की सुविधा दी गई है। परीक्षा हॉल में सिर्फ ये सामान ले जा सकेंगे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर केवल पारदर्शी बॉल पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र (ID Proof) लेकर जा सकेंगे। जिन उम्मीदवारों को किसी बीमारी के कारण दवाओं की आवश्यकता है, वे डॉक्टर की पर्ची के साथ जरूरी दवाएं ले जा सकते हैं। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और बैग पर रोक MPPSC Main Exam 2026 के दौरान परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल, बैग या पर्ची ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को आयोग के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। MPPSC ने अभ्यर्थियों को दी खास सलाह आयोग ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की आपाधापी, ट्रैफिक जाम और प्रवेश में होने वाली देरी से बचने के लिए समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। पहले पहुंचने से बायोमेट्रिक, एडमिट कार्ड स्कैनिंग और अन्य जांच प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकेगी। तय समय के बाद नहीं खुलेगा परीक्षा केंद्र का गेट MPPSC ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र का गेट नहीं खोला जाएगा। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा के दिन रिपोर्टिंग टाइम का विशेष ध्यान रखें और किसी भी स्थिति में अंतिम समय पर केंद्र पहुंचने से बचें। Share This Article Post navigation Greetings : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद जी की जयंती पर किया नमन MP News : मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, 1.22 लाख छात्रों के खाते में पहुंचे ₹25-25 हजार, 1.22 लाख से ज्यादा छात्रों को मिला लैपटॉप के लिए पैसा