Share This Article रायपुर, 09 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / दीपावली के अवसर पर हुई मुहूर्त ट्रेडिंग में भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 28 अंक गिरकर 80,999 पर और निफ्टी 44 अंक टूटकर 24,986 के स्तर पर रहा। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी मुहूर्त कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 में 0.13 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 में 1.01 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इससे संकेत मिला कि निवेशकों ने बड़े शेयरों के मुकाबले छोटी और मध्यम कंपनियों में अधिक रुचि दिखाई। फार्मा, ऑटो और मेटल सेक्टर चमके सेक्टरों में फार्मा, मीडिया, हेल्थकेयर, डिफेंस, मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी, मेटल और ऑटो शेयरों में तेजी रही। दूसरी ओर आईटी, रियल्टी, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर दबाव में रहे। बाजार पूंजीकरण 505 लाख करोड़ के पार बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 2 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 505 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। सन फार्मा, टाटा स्टील और मारुति जैसे शेयरों में खरीदारी रही। अगली दिवाली तक अच्छे रिटर्न की उम्मीद बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कम वैल्यूएशन, कंपनियों की बढ़ती कमाई, कच्चे तेल की कीमतों में संभावित गिरावट और विदेशी निवेशकों की वापसी से अगले एक साल में बाजार को मजबूती मिल सकती है। Share This Article Post navigation डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी तेजी, 56 पैसे मजबूत होकर 93.91 पर बंद खदानों की बंजर जमीन से बनेगा रेशम उत्पादन का नया केंद्र… सरकार की ‘सॉयल-टू-सिल्क’ पहल